पूर्व मुखिया अशोक यादव ने बताया कि नहर होकर आने वाला मुख्य रास्ता बरसात के समय में बाधित हो जाने से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है. वहीँ घैलाढ़ पंचायत के इनरवा गांव में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राज किशोर यादव के दरवाजे पर पहुंचकर कई ग्रामीणों की समस्या सुनी. भ्रमण के दौरान सांसद ने आदर्श डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।
लोगों की समस्याओं को सुनकर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर अविलंब उसका निराकरण करने का निर्देश भी दिया। सांसद श्री यादव ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा मौजूद रहेंगे । मेरे ओर से कहीं से कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। आप सभी ने अपना आशीर्वाद देकर मुझे संसद में भेजा है। उस कसौटी पर मैं जरूर खरा उतरूंगा।
मौके पर जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला सांसद प्रतिनिधि विजेंद्र नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, संजीव यादव, कलमजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, शंकरपुर पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव रामदेव कामती, सहदेव मुंशी, बुद्धन मंडल, संजीव चंद, किशोर यादव, भूपेंद्र यादव, सुशील कुमार पैक्स अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 08, 2021
Rating:


No comments: