मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में रविवार को मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी 20 न्यूज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया.
उद्घाटन के उपरांत राष्ट्र-गान हुआ और फिर खिलाडियों से पात्र परिचय के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने बल्लेबाजी का टूर्नामेंट का आगाज किया.
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडियों को प्राथमिकता दे रही है, उन्होंने कहा कि पुरैनी मैदान का यथाशीघ्र घेराबन्दी करेंगे और खिलाडियों के लिए ड्रेसिंग रूम बनाया जाएगा और मैदान का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा.
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, मुखिया विनोद कांबली निषाद, कपिलदेव सिंह, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ़ बबलू सहित कई गणमान्य मौजूद थे.
पहले मुकाबले में बंगाल की टीम ने सहरसा को 16 रन से पराजित कर जीत दर्ज किया
उद्घाटन के बाद खेले गए मैच में बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहरसा को 16 रन से पराजित कर जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने 19 ओवरों 4 गेंद में अपना पूरा विकेट खोकर 157 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के कप्तान अनूप मिश्रा के नेतृत्व में बल्लेबाजों ने संयमित पारी खेली. बंगाल की ओर से स्वराज सरकार ने 26, नंदकिशोर ने 24 तथा रौशन ने 23 रन बनाए.सहरसा की ओर से गेंदबाजी में राहुल ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि राजा यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए. तत्पश्चात जवाबी पारी में 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन 19 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी.सहरसा की ओर से राजू ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, सत्यम ने 20 तथा साकेत कश्यप (कप्तान) ने 16 रनों का योगदान दिया. बंगाल की ओर से सन्नी और गोविन्द ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके और सहरसा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.वहीं बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए गोविन्द को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया.
मैंन ऑफ द मैच को आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सहनी, संरक्षक आलोक राज, व्यवस्थापक गौरब रॉय द्वारा शील्ड प्रदान किया गया.
मैच के दौरान उद्घोषक की भूमिका राजू स्टार, संतोष निषाद एवं सुनील पासवान ने निभाई. स्कोरिंग की जिम्मेदारी श्रवण वाशु और प्रिंस राज ने संभाली, जबकि अमरनाथ ने एम्पायर की भूमिका का निर्वहन किया। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया गया.
यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के द्वारा दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी मुन्ना ठाकुर की स्मृति में आयोजित मेमोरियल टी 20 ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय साहनी, उपाध्यक्ष वसीम अख्तर, संरक्षक आलोक राज ,संयोजक उमेश साहनी ,सचिव विलास शर्मा, व्यवस्थापक गौरव राय, कोषाध्यक्ष नारायण चौधरी एवं अफरोज आलम, जुबेर आलम, अभिषेक आचार्य, राजेश मोदी एवं आदिल समीम, राजीव यादव, बालाजी, बिनोद कांबली, आर्यन रस्तोगी,रौशन कुशवाहा, मुन्ना मोबाइल, आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
टूर्नामेंट का शुभारंभ 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक चलेगा. टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल, झारखंड, पटना, नेपाल, भागलपुर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं सहरसा की टीम भाग लेगी. आज दूसरा लीग मैच पूर्णिया और पटना के बीच खेला जाएगा.
(रिपोर्ट: अख्तर वसीम)
विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी 20 ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 22, 2026
Rating:
No comments: