डव जूनियर स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुरलीगंज। झील चौक स्थित आवासीय डव जूनियर स्कूल में रविवार की शाम 9वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान तालियों की गूंज से परिसर गुलजार रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बबीता कुमारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दिनेश मिश्र, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डॉ. मानव कुमार सिंह, लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन डॉ. रूपेश कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, विद्यालय के निदेशक पारस सर्राफ एवं प्राचार्य राहुल मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य “महाकाल महादेव” से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतनाट्यम शैली पर आधारित “चंद्रगुप्त मौर्य” की प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाते हुए झिझिया, जाट-जाटिन सहित विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।

उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे निश्चित ही जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोहन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


डव जूनियर स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न डव जूनियर स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 23, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.