इस अवसर पर प्रखंड एवं मनरेगा कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सविता कुमारी, व्यापार मंडल कार्यालय में अध्यक्ष अमित कुमार लाल, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनयकृष्ण प्रसाद, थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास, राजस्व कचहरी परिसर एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीओ राम अवतार यादव, बीआरसी में बीईओ अशोक झा, कस्तूरबा विद्यालय में संचालक राजेश कुमार, जदयू कार्यालय में अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष योगेन्द्र राम, लोजद कार्यालय में अध्यक्ष रमण कुमार झा, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष मो. जैनूल आबदीन, राजद कार्यालय में अध्यक्ष अनंदी मंडल, जाप कार्यालय में अध्यक्ष मो. सहादत, लोजपा कार्यालय में अध्यक्ष कुमोद कुमार, मध्य विद्यालय पुरैनी में नीलाम्बर सहनी, मध्य विद्यालय कड़ामा में उप मुखिया बैकुंठ झा, ग्राम पंचायत पुरैनी में मुखिया पवन कुमार केडिया, गणेशपुर में मुखिया मो. वाजिद, नरदह में मुखिया नीलम देवी, कुरसंडी में मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव, सपरदह में मुखिया कंचन देवी, औराय में मुखिया बीबी सफीदन, वंशगोपाल में मुखिया ममता कुमारी, मकदमपुर में मुखिया अनीता देवी, दुर्गापुर में मुखिया प्रकाश चन्द्र यादव, ग्राम-कचहरी पुरैनी में सरपंच उमेश सहनी, गणेशपुर में सरपंच पप्पू मिस्त्री, नरदह में सरपंच श्यामा देवी, कुरसंडी में सरपंच राधेश्याम दास, सपरदह में सरपंच मो. निहाल, औराय में सरपंच बीबी मुश्तरी, वंशगोपाल में सरपंच कविता देवी, मकदमपुर में सरपंच हितलाल शर्मा, दुर्गापुर में सरपंच चितरंजन ठाकुर ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी.
वहीं इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नरसिंह राय की धर्मपत्नी माधुरी देवी को उनके घर पहुंचकर प्रशासनिक स्तर से सम्मानित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार और प्रमुख सविता कुमारी के द्वारा शाल और बूके से सम्मानित किया गया.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 27, 2021
Rating:


No comments: