एन.एच. 107 के विस्तारीकरण के लिए मुआवजे के लिए अधिकारियों ने किया भूमि का अवलोकन

एन.एच. 107 के विस्तारीकरण के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा मुरलीगंज प्रखंड में अधिग्रहण वाले कुछ जगहों पर भूमि के मुआवजे के लिए स्वरूप एवं किस्म का अवलोकन किया गया.

एन.एच. 107 के विस्तारीकरण के लिए अपर समाहर्ता मधेपुरा उप विकास आयुक्त मधेपुरा भूअर्जन पदाधिकारी, मधेपुरा रजिस्टार, मधेपुरा एनएचएआई के अधिकारी द्वारा आज शाम के 4:00 बजे एन.एच. 107 के विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण में पड़ने वाले जमीन के स्वरूप एवं किस्म का अवलोकन किया गया.

उक्त मामले में मुरलीगंज अधिकारी शशि भूषण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एन.एच. 107 के विस्तारीकरण में भू अधिग्रहण वाले जमीन का मूल्यांकन कर मुआवजे की राशि प्रदान की गई है, परंतु कुछ जगहों पर कृषि योग्य भूमि का अवलोकन बच गया था जिसका आज जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया. 
वहीं जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी ने बताया कि कुछ कृषि योग्य भूमि मीरगंज के पास, कुछ कृषि योग्य भूमि दीनापट्टी के पास, कुछ बैंगा पुल के पश्चिम में और कुछ भूमि सुंदर पट्टी के आसपास एनएच 107 के किनारे अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान के लिए भूमि के स्वरूप एवं किस्म का अवलोकन किया गया.

मौके पर अपर समाहर्ता मधेपुरा (एडीएम), श्री उपेंद्र कुमार उप विकास आयुक्त, श्री विनोद प्रसाद भूअर्जन पदाधिकारी, संजय कुमार राय अंचलाधिकारी मुरलीगंज, शशि भूषण कुमार एनएचएआई के अधिकारी, रजिस्टार मधेपुरा द्वारा स्वरूप एवं किस्म का अवलोकन कर जिला को प्रस्थान कर गए.
एन.एच. 107 के विस्तारीकरण के लिए मुआवजे के लिए अधिकारियों ने किया भूमि का अवलोकन एन.एच. 107 के विस्तारीकरण के लिए मुआवजे के लिए अधिकारियों ने किया भूमि का अवलोकन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.