सिंहेश्वर के विवेकानंद सिंह राठौर की डीआईजी पद पर पदोन्नति, खुशी की लहर

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के रामपट्टी निवासी विवेकानंद सिंह राठौर की पदोन्नति डीआईजी पद पर हुई है। पदोन्नति होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। 

समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने फोन कर विवेकानंद सिंह राठौर को बधाई दी। निखिल ने बताया कि विवेकानंद सिंह राठौर 2012 बैच के असाम मेघालय केडर में हैं  इन्हें दो बार राष्ट्रपति के द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विवेकानंद बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और सामाजिक कार्य में सहभागी रहते हैं। एसएसपी रहते हुए मेघालय में कई समाजिक कार्य संचालित करते हैं. जानकारी हो कि वहां पर एक सरकारी विद्यालय भी गोद लिए हुए हैं । 

गांव में विवेकानंद सिंह राठौर की पदोन्नति की जानकारी होते ही एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इनके परिवार में विवेकानंद सिंह राठौर के पिताजी सेवानिवृत एसडीओ लीलानंद सिंह और सेवानिवृत माता जी किरण सिंह के लिए यह गौरवान्वित होने का पल है। 

मौके पर बधाई देने के लिए रामपट्टी मुखिया विजय सिंह, पू. जिला परिषद सदस्य सूरज सिंह, सेवा निवृत्त पीएमजी भगवान दास टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, राजेश कुमार राजू, राजेश कुमार झा, मनीष आनंद, सागर यादव, ई. राजेश कुमार, गौरव कुमार झा,संतोष मल्लिक, अभिषेक साह, अनुज सिंह,प्रिंस कुमार, अरविंद प्राणसुखका, इन्द्रदेव स्वर्णकार, सहित अन्य लोगों ने बधाई दी.

(वि. सं.)

सिंहेश्वर के विवेकानंद सिंह राठौर की डीआईजी पद पर पदोन्नति, खुशी की लहर सिंहेश्वर के विवेकानंद सिंह राठौर की डीआईजी पद पर पदोन्नति, खुशी की लहर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 20, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.