बाइक पर सवार दो अपराधी एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

गम्हरिया थाना क्षेत्र के चन्दनपट्टी नहर से जोगबनी जाने वाली सड़क पर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार शनिवार को पर एक बाइक पर दो अपराधी को एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि चन्दनपट्टी से जोगबनी जाने वाली सड़क पर एक बाइक दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस दल बल के साथ उस सड़क पर गस्ती करने लगी तो जोगबनी की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जांच किया तो एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर थाना लाया गया। 

जहां पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सुपौल जिला के लाउढ विशनपुर वार्ड नंबर 09 निवासी शिवनंदन यादव वहीं दूसरा मधेपुरा के भीरखी वार्ड नंबर 22 निवासी  संतोष कुमार बताई । प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों से आपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा। दोनों को जेल भेज दिया गया।


बाइक पर सवार दो अपराधी एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार बाइक पर सवार दो अपराधी एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 14, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.