मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड के मधेली स्थित मुंबई इंटरनेशनल स्कूल में उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्तरीय लोकतांत्रिक जनता दल की एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने की वहीं मंच संचालन का कार्य राजद के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व सांसद शरद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के साथ रहकर इस बार हमारी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रखंड अध्यक्ष रमन झा ने कहा की शरद यादव के नक्शेकदम पर चल कर हम लोग जिला, प्रखंड व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत स्थिति में लाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महागठबंधन के हाथ को मजबूत करेंगें।
कार्यक्रम के दौरान मौके पर लोजद के प्रदेश महासचिव हाजी अब्दुस सत्तार, महिला जिलाध्यक्ष प्रगति भट्ट, ओमप्रकाश यादव, मुखिया मो0 वाजिद, अखिलेश मेहता, सरपंच पप्पू मिस्त्री, गोपाल यादव, युगल किशोर यादव, रामविलास भगत, अरविन्द पासवान, माधव यादव, विनोद कुमार, छतरी यादव, अरविन्द राम, अरूण कुमार सिंह इत्यादि मौजूद थे।

लोकतांत्रिक जनता दल की उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 09, 2020
Rating:

No comments: