मांगें पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी: कार्यपालक सहायक सेवा संघ की प्रमंडलीय बैठक

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की प्रमंडलीय बैठक स्थानीय वेद व्यास कॉलेज मधेपुरा में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्याम कुमार जिला उपाध्यक्ष  बेएसा सह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने किया।  


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार पासवान ने कार्यपालक सहायक की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । उनके द्वारा ये भी बताया गया कि लंबित मांगों को पूरा नही किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। मधेपुरा जिला सचिव  सौरभ कुमार ने कहा की सरकार के द्वारा जारी स्वीकृत आदेशों को  जिला स्तर पर लागू नही किया जा रहा है जो बहुत ही खेद जनक है।  सहरसा जिला अध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि सरकार के सभी कार्यालयों में कार्यपालक सहायक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है इसके बावजूद भी हमलोगों का शोषण किया जा रहा है।

बैठक में अमरदीप कुमार, सुदर्शन कुमार, अजित कुमार, प्रमुदित्य प्रज्ञ, संतोष कुमार, अनंत कुमार, राजू सरदार, विजय कुमार, प्रीति कुमारी बबली कुमारी, प्रेरणा कुमारी, पायल कुमारी, नितिन आनंद, सुबोध कुमार, बिपिन, विनोद सहित सहरसा सुपौल एवं मधेपुरा के सैकड़ों कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।

मांगें पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी: कार्यपालक सहायक सेवा संघ की प्रमंडलीय बैठक मांगें पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी: कार्यपालक सहायक सेवा संघ की प्रमंडलीय बैठक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 12, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.