'विवेकानंद विश्व के युवाओं के आदर्श हैं': स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन


मधेपुरा जिला मुख्यालय में समिधा ग़्रुप क्लब के सौजन्य से चंद्रतारा मेमोरियल हाल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। 


इस प्रोग्राम के आयोजक नेहरू युवा केंद्र, मधेपुरा थे। प्रोग्राम का उद्घाटन हिंदी विभाग के सिद्धेश्वर कश्यप, सिंडिकेट सदस्य जवाहर पासवान, समन्वयक अजय कुमार गुप्ता और समिधा ग़्रुप के सचिव संदीप शांडिल्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथीयों और छात्रों के द्वारा विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। 

वक़्ता जवाहर पासवान ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद विश्व के युवाओं  के आदर्श हैं। उनके जीवनी को अपना कर पूरे विश्व का कल्याण सम्भव हैं। युवाओं को आधुनिकता को अपनाते हुए विवेकानंद की लिखी बातें भी पढ़नी चाहिए। वही  हिंदी विभाग के सिद्धेश्वर कश्यप ने कहा कि अप दीपो भव: यानी अपना दिया स्वयं बनो। एक विकसित युवा अपने आपको जला कर दीपक बनाए उसी रौशनी से परिवार, समाज, राज्य और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण सम्भव हैं यहीं काम स्वामी विवेकानंद ने किया था। उन्होंने अपने आत्म ज्ञान से अपने को नरेश से विवेकानंद में बदला।

इस मौक़े पर आधुनिक परिवेश में युवाओं के अधिकार और कर्तव्य विषय पर निम्बंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें  निबंध लेखनी में प्रथम सौम्या यादव, द्वितीय धीरज कुमार और तृतीय स्थान पर तनु प्रिया रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आफ़रीन फ़िरदौस, द्वितीय आरती कुमारी और तृतीय स्थान पर प्राची प्रिया रही। 

प्रोग्राम का संचालन करते हुए संदीप शांडिल्य ने बतलाया कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा लगातार एक सप्ताह तक ज़िला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और आगामी 19 जनवरी को समापन समारोह के दौरान सभी सफल प्रतिभागी को प्राइज़ प्रदान किया जाएगा। प्रियंका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

कार्यक्रम में सीनेट सदस्य रंजन कुमार, शिक्षक विरेंद्र कुमार विवेक सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक  विपुल भारती,  प्रियंका कुमारी, प्रशिक्षक सोनू कुमार यादव, मो0 अझरुद्दीन, संतोष कुमार, अंशु कुमार, शंकर कुमार सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।

'विवेकानंद विश्व के युवाओं के आदर्श हैं': स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 'विवेकानंद विश्व के युवाओं के आदर्श हैं': स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 12, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.