मूँछों वाला दस्ता में मधेपुरा के अरविंद झा पिछले 7 सालों से दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के पैरेड में ले रहे हैं भाग

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के लाल भी हर साल गणतंत्र दिवस मौके पर दिल्ली में आयोजित होने वाले पैरेड में भाग लेते हैं। जो उड़नदस्ता ऊंट टीम के सदस्य होते हैं।

बिहारीगंज के गमैल निवासी अरविंद झा पिछले 7 सालों से उक्त पैरेड में भाग ले रहे हैं। उक्त टीम को मूँछों वाला दस्ता भी कहा जाता है। उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इस बार 26 जनवरी 2020 को दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस के पैरेड में भी वह शामिल हुए। 

श्री झा के अनुसार  वर्ष 2016 में उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए बीएसएफ के द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गिनेचुने लोगों को हीं प्रदान किया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों के जवान उसमें शरीक होते हैं। बिहार के दो जवान उक्त दस्ता में शामिल रहते हैं। एक वे खुद व दूसरा छपरा निवासी विसमिल्लाह खान जो पिछले 18 साल से उसमें भाग लेते हैं। उक्त दस्ता में शामिल  होने के लिए कई कठिन प्रशिक्षण के दौर से गुजरना पड़ता है फिर उक्त संचलन  का हिस्सा बनाया जाता है। 

बिहारीगंज के छोटे से कस्बे में जन्मे वक्त लाल के हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले पैरेड में भाग लेने पर क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हालांकि बहुत लोगों को इस बात की जानकारी नहीं था लेकिन अब जानने पर लोग प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
मूँछों वाला दस्ता में मधेपुरा के अरविंद झा पिछले 7 सालों से दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के पैरेड में ले रहे हैं भाग मूँछों वाला दस्ता में मधेपुरा के अरविंद झा पिछले 7 सालों से दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के पैरेड में ले रहे हैं भाग Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 28, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.