मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से आगे पीपल वृक्ष के पास हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोलीमार कर बाईक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले।
जख्मी प्रमोद कुमार (26) जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी गांव वार्ड संख्या 14 के रामदेव यादव का पुत्र बताया जा रहा है। वह पुरैनी थाना क्षेत्र के बाला टोल गांव अपने सुसराल जा रहा था। बाद में जख्मी युवक अपने मोबाइल से सुसराल गांव वालो को सूचना दी। जहां सूचना पर सुसराल वाले पहुंचे और जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जहां मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। वहीं अस्पताल में पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जहां मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। वहीं अस्पताल में पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लूटेरे की पहचान की जा रही है।
बताया जाता है कि इस महीने के 12 तारीख को युवक की शादी बालाटोल वार्ड संख्या 10 के मुरली यादव की पुत्री से हुई थी । शादी के बाद युवक ने नई स्पलेंडर मोटरसाइकिल खरीद की थी। जिस पर सवार होकर युवक सुसराल जा रहा था। अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रहे वारदात से लोग सकते में है।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
युवक को गोली मार बदमाशों ने लूटी बाईक
Reviewed by Rakesh Singh
on
December 22, 2019
Rating:
Reviewed by Rakesh Singh
on
December 22, 2019
Rating:
No comments: