बढ़ते अपराध का कारण प्रशासनिक विफलता- सुभषिणी: पूर्व सांसद शरद यादव के पुत्र और पुत्री आये हैं छठ मनाने
मधेपुरा के पूर्व सांसद शरद यादव के पुत्र शांतनु बुंदेला और पुत्री शुभाषिणी छठ पर्व के अवसर अपने पिता का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां आ चुकी हैं।
छठ पर्व के अवसर पर ये दोनों अपने पिता का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न छठ घाटों पर जाएंगे।वार्ता के दौरान शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने बताया कि बिहार और खासकर मिथिलांचल में छठ पर्व का सर्वाधिक महत्व है।हमलोग इस पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं से मिलेंगे और मधेपुरा और सहरसा के छठ घाटों पर जाकर अस्ताचलगामी उदीयमान सूर्य का नमन करेंगे,अर्घ्य देंगे। इस दौरान हमलोग कई गांव जाकर वहां अपने लोगों से मिलेंगे औऱ जान समस्याओं से रूबरू होकर अपने पिता को बताएंगे।
शुभाषिणी ने बताया कि यहां आकर पता चला कि जिले में आपराधिक घटनाओं में भारी। इजाफा हुआ है।यह बहुत बुरी बात है। प्रशासन को चाहिए कि इस स्थिति में सुधार करे।लेकिन यहां तो पता चला है कि हमारे रक्षक यानि पुलिस ही अपराधियों के शिकार हो रहे हैं।अभी हाल में एक कमांडो डब्लू को शहर के भिरखी मुहल्ले में अपराधियों ने पीछे से मारकर सख्त घायल कर दिया । आज अभी सूचना मिली है कि मुरलीगंज के एक ए एस आई श्यामदेव ठाकुर को अपराधियों ने जांघ पर गोली मारकर घायल कर दिया है।यह सब क्या हो रहा है। अपराधियों के बढ़ रहे हौसले आमजन के लिए खतरनाक है।सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह असफल दिख रही है।
इस अवसर पर लोजद नेता अंजय यादव, लोजद के सहरसा जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, युवा लोजद के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल यादव, भुवनेश्वरी यादव, धीरेंद्र यादव, अमरेश कुमार, जय कांत यादव, सत्यानंद सुमन, नूर अहमद राइन, शेर अफगान मिर्ज़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 31, 2019
Rating:

No comments: