'अविश्वास प्रस्ताव के दिन पूर्व मुख्य पार्षद के समर्थक विदेश के पाँच सितारा होटल में कर रहे थे मस्ती': विपक्ष
नगर परिषद् मधेपुरा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. कल जहाँ पूर्व मुख्य पार्षद के द्वारा कई आरोप लगाये गए थे वहीँ आज विपक्षी पार्षदों ने पलटवार किया है ।
नगर परिषद् के वार्ड 21 की पार्षद कविता देवी के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्षी गुट के पार्षदों ने कहा कि हार के बाद पूर्व मुख्य पार्षद अनर्गल प्रलाप कर रहीं हैं। जिस दिन सदर में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक हो रही थी तो दिन वे और उनके समर्थक पार्षद विदेश के पांच सितारा होटल में मस्ती कर रहे थे। आरोप लगाया कि इन्हें अगर शहर की जनता का जरा सा भी ख्याल होता तो वे विकास के काम पर ध्यान देती।
विपक्षी गुट की पार्षद सुप्रिया कुमारी, कंचन कुमारी, अमोल कुमार, रीता कुमारी, गोनर ऋषिदेव, कविता देवी, कुमारी रूबी, मनीष कुमार मिंटू, ज्योति कुमारी, उषा देवी, चंद्रकला देवी, अहिल्या देवी, अभिलाषा कुमारी, विनीता भारती ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए उनलोगों ने क्या-क्या किया है, मधेपुरा की जनता सारी बात जानती है। कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिलने वाली है.
कुल मिलाकर नगर परिषद् की राजनीति में इस बार की टक्कर क्या रंग लाती है ये तो वक्त ही बताएगा.
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEihNskFrOjt4dU4oqPvITFLA46rTfygadtmuIZeH07tSJWP_NFa46uhS-wIc-gxotaTu2fx2KcgYfFNSLXtDVyiutgykpO8CPrw8xtm2FeSy3EzL5WAo_iWEwNK7AJU7aC_vpdoTFN2b-o/s1600/Murari.jpg)

Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 05, 2019
Rating:
!['अविश्वास प्रस्ताव के दिन पूर्व मुख्य पार्षद के समर्थक विदेश के पाँच सितारा होटल में कर रहे थे मस्ती': विपक्ष](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjWagnO9sgRUMStY6Rs62OoX6HWmdCiWpNpaViOOypTc4qaBl7vHUAV6D1yAEi4_7vqrhEz7DszVZLLUI8P_H7_Efz_-kZUcbs21cmVWU1vZqv2l_4LvNFy6lEhjP9I4HGnh65aFhGOkD0/s72-c/WhatsApp+Image+2019-07-05+at+9.37.22+PM.jpeg)
No comments: