मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता रूपमाला देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई । मृतका दिलीप शर्मा की पत्नी थी। लड़की का मायका परसबन्नी, सलखुआ बाजार जिला सहरसा है।
ग्रामीणों के अनुसार मौत का कारण पारिवारिक कलह भी बताया गया। मृतका की लाश को आननफानन में जला दिया गया। बाद में वहां के ग्रामीणों के द्वारा उसके मायके वालो को खबर भेजा गया। मृतका के पिता लाल बहादुर शर्मा ने बताया उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गयी है और लाश को जलाने के बाद उसे खबर दिया गया। उसका दामाद उसकी बेटी को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इस कारण उसकी हत्या की गई।
बिहारीगंज थाना में दिये आवेदन में उसने अपने दामाद समेत पांच अन्य को अभियुक्त बनाया है। घटना स्थल पर बिहारीगंज थाना से पहुंचे एसआई सुरेंद्र शर्मा ने भी घटना की पुष्टि की। मोहनपुर पंचायत के सरपंच पति ने भी घटना की पुष्टि की।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, आननफानन में जलाया लाश
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 24, 2019
Rating:

No comments: