कोशी का गौरव: विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर सहरसा के रोहित झा आंध्र प्रदेश में कला सौरभ सम्मान से हुए सम्मानित


ज्ञात हो कि कोसी के प्रतिभावान युवक रोहित झा बिहार के गिनेचुने कत्थक डांसरो में एक हैं। महज 25 वर्षों की छोटी उम्र में ये देश के अलग अलग प्रांत के अनेकों मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई पुरस्कार बटोर चुके हैं।
सहरसा के पंचवटी चौक निवासी पूनम झा एवम् संदीप झा के सुपुत्र रोहित कत्थक के अलावा एनससी (नेशनल कैडेट कोर) से भी जुड़े हैं। वर्ष 2018 में दिल्ली राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में अपने टीम का नेत्तृत्व कर चुके हैं। इन्हें एनससी की ओर से भी कई मेडल और प्रशस्ति पत्र मिला चुका है।
इन चीजों के अलावा बहुमुखी प्रतिभा के धनी रोहित को मॉडलिंग में भी ख़ासी दिलचस्पी है। फैशन और ग्लैमर जगत से जुड़े कई लोगों ने इन्हें इससे जुड़ने का ऑफर भी दिया है किंतु कत्थक नृत्य के प्रति एकाग्रता जम जाने के कारण ये बाकी अन्य चीजों में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

कोशी का गौरव: विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर सहरसा के रोहित झा आंध्र प्रदेश में कला सौरभ सम्मान से हुए सम्मानित
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 30, 2019
Rating:

No comments: