मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में महागठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, पुलिसिया जुल्म, योजनाओं में अनियमितता, आसमान छूती घुसखोरी, गिरती शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था , जर्जर सड़क एवं सरकार के भेद- भाव पूर्ण रवैये को लगाम लगाने सहित अन्य जनहित मुद्दे के सवाल पर धरना- प्रदर्शन राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामजी यादव की अध्यक्षता में हुई।
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल आबदीन की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन लोजद प्रखंड अध्यक्ष रमण कुमार झा ने किया।
महागठबंधन के धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान मधेपुरा राजद विधायक चन्द्रशेखर यादव ने शिरकत किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार शराबबंदी पर पीठ थपथपा रही है जबकी खुलेआम शराब बिक्री हो रही है राज्य की कानून व्यवस्था को चौपट है। एन एच 106 की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिला मुख्यालय से लेकर उदाकिशुनगंज सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए जी जंजाल बन चुका है।
मौके पर उपस्थित लोजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर जी रहे हैं। एनएच 106 और एस एच 58 पर सफर करना मतलब मौत को गले लगाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजद के अध्यक्ष रमण कुमार झा ने कहा कि हमलोगो का सवाल है कि एनएच 106, एसएच 58 एवं पुरैनी प्रखंड से जुड़ी सारी सड़के जर्जर क्यों ? , किसान के धान को पैक्स क्यों नहीं खरीदी? खेती के लिए खाद, बीज, डीजल पर रियायत क्यों नही एवं घोषित एम. एस.पी लागु क्यों नही ? करोड़ो रूपये के लागत से बना पानी टंकी लोकहित कार्य में काम क्यों नही कर रही है? प्रखंड क्षेत्र के सभी पेंशनधारी एवं कन्या विवाह योजना के लाभार्थी परेशान क्यों? शिक्षा व्यवस्था , स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सात निश्चय योजना धारासाही क्यों? बढते अपराध पर नियंत्रण क्यों नही ? शौचालय योजना में घुसखोरी क्यों ? पूणर्वास योजनाओं में घोर अनियमितता के साथ- साथ प्रखंड के चिन्हित पंचायत में पूर्ण रूपेण प्रभावित नरदह एवं पुरैनी पंचायत को क्यों वंचित रखा गया ? इन्ही सब सवालों को लेकर आज महागठबंधन परिवार के द्वारा प्रखंड परिसर में धरना- प्रदर्शन का आयोजन आज रखा गया है।
सभा को युवा राजद के जिलाध्यक्ष मुन्ना खान, पूर्व प्रमुख विकासचन्द्र यादव,लोजद महासचिव सह मुखिया मोहम्मद वाजिद, लोजद जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, सीपीआईएम के अंचल मंत्री कामरेड मनोरंजन सिंह, जिप प्रतिनिधि सह राजद नेता मनोज यादव, हम पार्टी के किशोर कुमार यादव,राजद के उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष मु. अली, आदि ने संबोधित किया।
मौकै पर पवन कुमार यादव, अखिलेश मेहता, श्यामसुन्दर यादव, आशुतोष मुखर्जी, चंदन भारती, पप्पु यादव, बलभद्र मेहता, रामप्रकाश सिंह उर्फ पमपम सिंह, देवनारायण ॠषिदेव, युगलकिशोर यादव, चन्द्रशेखर साह, उपेन्द्र यादव, बेचन मंडल, अविनाश यादव, समशाद आलम, मनीष आचार्य, नवीन यादव, पवन गोस्वामी, इन्द्र कुमार ईलु , रविन कुमार, जुलुस शर्मा, बैद्यनाथ यादव, सत्यनारायण दास सहित महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और जर्जर सड़क के मुद्दे पर महागठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 07, 2019
Rating:
No comments: