छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम, पदाधिकारी स्वंय कर रहे श्रमदान

लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं । जगह-जगह घाटों पर बैरिकेटिंग सहित गोताखोर व मजिस्ट्रेट के रूप में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 


वहीँ प्रखंड क्षेत्र मे घाटो पर साफ-सफाई को लेकर प्रशासन की अगुवाई मे स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे है ।

रविवार को मुख्यालय के श्री शंकर गौशाला स्थित पोखर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार की अगुवाई में छठ घाटों पर गंदगी को देखते हुए यहां छठ पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालु की सुविधा हेतु छठ घाटों की साफ-सफाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, अंचलाधिकारी रामावतार यादव सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि स्वंय सफाई कार्य में जुट गए और श्रमदान किया।  

मौके पर मुख्यालय पंचायत के मुखिया पवन केडिया, जदयु प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सरपंच उमेश सहनी, विलाश शर्मा, अबरार आलम, अर्जुन अग्रवाल, निर्मल ठाकुर सहित कई अन्य उपस्थित थे। 
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम, पदाधिकारी स्वंय कर रहे श्रमदान छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम, पदाधिकारी स्वंय कर रहे श्रमदान Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 12, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.