मधेपुरा जिला भाजपा महिला मोर्चा के ग्रामीण मंडल की बैठक जिले के मठाही शिवमंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कोमल यादव ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमति रेणू कुशवाहा, जिला अध्यक्ष रीता राय, विधानसभा विस्तारक बद्री मंडल मौजूद थे।
पूर्व मंत्री श्रीमति कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ढ़ेर सारी योजनाएं चलायी जा रही है जिसे धरातल पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से काम करना होगा। उन्होंने सबका साथ सबका विकास में मोदीजी के हाथों को मजबूत करने पर बल दिया। जिला अध्यक्ष रीता राय ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे घर घर तक पहुचाने की अपील की। विस्तारक बद्री मंडल ने नमो एप के साथ साथ मंडल स्तर पर शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द जोड़ने पर बल दिया।
मौके पर जिला महामंत्री साबरमती कुमारी, किरण कुमारी, रिंकू कुमारी, चंदा देवी, संजन कुमारी, मंजू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालकिशोर यादव, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

'कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से करना होगा काम': भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 07, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 07, 2018
Rating:

No comments: