सौहार्द: मुस्लिम नेता ने बांटे छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय स्थित जजहट सबैला पंचायत में लोक आस्था का महा पर्व की आस्था मुस्लिम समुदाय के लोगों पर भी चढ़ा हुआ दिखा. आस्था में डूबे ये लोग छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा की सामग्री वितरकरते हुए दिखायी दिये. 

जानकारी के अनुसार पिछले पांच वर्षों से जजहट सबैला के पंसस सह जदयू सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष मो. इस्तियाक आलम लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर सैकड़ों छठ व्रती के बीच एक प्रसाद से सजा कोनिया, जिसमें पूजा की सभी सामग्री मौजूद रहता है, का वितरण करते हैं. वहीं नि:सहाय लोगों को छठ पर्व मनाने के लिए रुपये भी दे कर सहयोग करते दिखे. पूजा सामग्री पाने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उनके दरवाजे पर जुटने लगी थी. 

पूजा सामग्री लेने वाली महिला बिजल देवी, पिंकी देवी, संजू देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, सीता देवी, बिंदा देवी, अनार देवी, माया देवी, नीतू देवी, दुलारी देवी, विष्णो देवी, किरण देवी, रामा देवी, पूनम देवी, रेणु देवी, तारा देवी, पूनम देवी आदि महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को किसी भी पर्व में अगर किसी चीज की आवश्यकता होती है तो इस्तियाक जी उसको पूरा करने में कभी पीछे नही रहते हैं. 

वहीं मौके पर सेवा दल के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, मो. नईम, मो. वसीम, मो. बबलू, मो. मेराज, मिथिलेश कुमार, मो. जुम्मन आदि उपस्थित थे.
सौहार्द: मुस्लिम नेता ने बांटे छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री सौहार्द: मुस्लिम नेता ने बांटे छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 25, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.