बिहारीगंज मधेपुरा। स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र में विभिन्न शिक्षक संघो की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बैठक में शिक्षक हित की बात को ध्यान में रखकर सभी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपना अपना त्याग पत्र दिया।
त्यागपत्र देने के साथ ही महासंघ के गठन का निर्णय लिया गया। उक्त संदर्भ में मीडिया प्रभारी मोतीलाल मंडल ने बताया कि प्रदेश में नेतागिरी ज्यादा व संगठन में आपसी खींचतान को लेकर उक्त फैसला लिया गया। त्यागपत्र देने वालों में बिहार राज्य प्रा.शि.संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर रवि, बिहार प. न. प्रा. शि. संघ के संजय कुमार, बिहार राज्य प्रा. शि. संघ के अनुमंडल अध्यक्ष सामंत कुमार सानू, प्रा. शि. संघ के शिवराज राणा, बिहार राज्य प्रा. शि. संघ के संजय कु. जायसवाल, मो.सजाबूल, मोतीलाल मंडल, अनवर चाँद, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, रामनारायण मंडल, मो.इनामुलक हक, प्रमोद कुमार व अरूण कुमार ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महासंघ बनाने को लेकर अगले दिन शिक्षकों की बैठक बुलाया गया है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
ज्यादा नेतागिरी होने से तंग शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 24, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 24, 2017
Rating:
