चैत्र नवरात्र के नवमी के दिन मधेपुरा जिले भर के मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं खास कर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के अलावा पूजा पंडालों में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।मंदिर परिसर व पूजा पंडालों में मेले जैसा माहौल था। शाम को मंदिरों में महाआरती हुई और महाप्रसाद का भोग लगाया गया। शहर के प्रमुख पूजा स्थलों में अष्टमी के कारण सुबह पांच बजे से ही भीड़ लगने लगी थी। प्रखंड के भेलवा पंचायत परिसर, सभी पूजा स्थलों पर दिन भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
प्रतिमा दर्शन के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं थीं। सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अष्टमि के दिन विशेष पूजा की गई। सुबह साढ़े छह बजे से ही महिलाओं और लड़कियों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालु आने साथ पूजन सामग्री लेकर पहुंच रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम को महाआरती के बाद हलवा, पूरी और चना भूजा का भोग भगवती को लगाया जाएगा।
चैत्र नवरात्र की नवमी को दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 05, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 05, 2017
Rating:

