'ब्रह्मा ने सृष्टि के सुचारू रूप से संचालन के लिए चित्रगुप्त बनाया': मधेपुरा में चित्रगुप्त पूजा

मधेपुरा में आज चित्रांश (कायस्थ) परिवार के द्वारा जिला मुख्यालय के लक्ष्मीपुर वार्ड नं. 17 में सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं हवन का महा आयोजन किया गया. इस सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं हवन के आयोजन में पूरे मधेपुरा एवं आसपास के कायस्थ परिवारों के स्त्री-पुरुषों ने भाग लिया.
    व्यास मंच से श्री चैतन्य कुमार वर्मा तथा श्रीमती किरण बाला ने कहा कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो सृष्टि के सुचारूरूप से सञ्चालन के लिए उन्होंने अपनी काया से एक दिव्य, ज्योतिर्मान तथा अनुपम पुत्र को उत्पन्न किया जिसे उन्होंने कायस्थ की संज्ञा दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक जीव के कर्मफल के लेखाकार सबके चित्त में गुप्त रूप से रहते हैं इसलिए ये चित्रगुप्त नाम से विख्यात हुए और उनकी संतति को चित्रांश परिवार कहा गया.
    प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा अशोक कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा में संचालित चित्रगुप्त पूजा में आज पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं तीन कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया जबकि कल दस बजे दिन में मूर्ति विसर्जन तथा संध्यां 7 बजे प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है. मुख्य पूजनकर्ता कौशल किशोर सिन्हा थे जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान पार्षद  विजय कुमार वर्मा, नीरज कुमार, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अपूर्व श्रीवास्तव, संजीव कुमार, अमित उमार, मनीष कुमार सहाय, अजय कुमार सहाय, डॉ. यू. एस. मल्लिक, डॉ. मनोरंजन श्रीवास्तव, मदन मोहन प्रसाद, गोपाल श्रीवास्तव, आदेश शंकर, विजय कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार टिक्कू आदि चित्रांश ने पूजनोत्सव में भाग लिया.
    इस बार चित्रगुप्त पूजा में गायत्री परिवार की अनीता गुप्ता, नीलम देवी, सरिता सिंह, कविता कुमारी आदि ने भी भागीदारी दी.
(ए.सं.)
'ब्रह्मा ने सृष्टि के सुचारू रूप से संचालन के लिए चित्रगुप्त बनाया': मधेपुरा में चित्रगुप्त पूजा 'ब्रह्मा ने सृष्टि के सुचारू रूप से संचालन के लिए चित्रगुप्त बनाया': मधेपुरा में चित्रगुप्त पूजा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 13, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.