शौकत अली बने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जिलाध्यक्ष

मधेपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता शौकत अली जीतन राम मांझी की पार्टी हम (हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा) में शामिल हो गए हैं और पार्टी ने उन्हें मधेपुरा जिले के लिए बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है.
      हम ने पूर्व भाजपा नेता शौकत अली को पार्टी का जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है. हम के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल संगठन पदाधिकारी हाजी मुहम्मद इदरीश, राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर दुबे, सुपौल जिलध्यक्ष सह प्रदेश सचिव डॉ० अमन कुमार, सहरसा जिलध्यक्ष राम जतन सदा, पूर्व विधायक फुलपरास राम कुमार यादव, प्रदेश सचिव विमलकांत झा की उपस्थिति में मधेपुरा जिला मुख्यालय के गांधी पार्क में जिलध्यक्ष बनाये जाने के बाद शौकत अली ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेवारी का पूरी लगन से निर्वहन करेंगे और हमेशा पार्टी के माध्यम से गरीब और कमजोरों की आवाज बनेंगे.
शौकत अली बने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जिलाध्यक्ष शौकत अली बने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जिलाध्यक्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 09, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.