..और जब सेविकाओं ने मंत्री जी को घेर लिया

मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर विधानसभा  कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त होने  के बाद  बाहर  घंटों प्रतीक्षा के बाद जब भूमि सुधार एवं  राजस्व  मंत्री  नरेंद नारायण यादव  बाहर  निकले तो  आंगनबाड़ी सेविका  ने  उन्हें  घेर लिया और  अपनी  12  सूत्री  मांगो  का ज्ञापन दिया
     सेविका अपनी बदहाली से काफी आक्रोशित लग रहीं थी और  अपनी  मांगों के समर्थन में जाम कर नारे लगा रही थी. 
    मंत्री  द्वारा यह  कहने  पर  कि यह  विभाग  मेरा  नही है  और यहां  कार्यकर्ताओं  का सम्मेलन  था, आप  लोगों को  परेशान  नही  करना चाहिए पर सेविका  आक्रोशित  हो  गई और प्रखंड मुख्यालय स्थित  मेन गेट के पास  मंत्री  जी के  काफिले  के  आगे    कर  उन्हें घेर लिया.
      घंटो  मान-मनौव्वल के  बाद  मंत्री जी के  आश्वासन पर  घेराव  को  समाप्त  करवाया जा सका.
..और जब सेविकाओं ने मंत्री जी को घेर लिया ..और जब सेविकाओं ने मंत्री जी को घेर लिया Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 22, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.