विद्या का पवित्र मंदिर दागदार: हेडमास्टर पर रसोइया के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एक बार फिर  विद्या के पवित्र  मंदिर  को  उसी विद्यालय के आशिक मिजाज  प्रधानाचार्य ने दागदार करने  में  कोई  कसर नहीं छोड़ी. जिस  शिक्षक  पर छात्र-छात्राओं के  आचरण  निर्माण  की  जिम्मेदारी  सौंपी गई हो और जिसे राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी गई हो, वहीं  जब अपने  आचरण  से  विद्या के  मंदिर को  ही  कलंकित  करने  लगे  तो  उस  स्कूल के बच्चों  का भविष्य क्या होगा?
          मिली जानकारी के अनुसार  शंकरपुर थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय  बसंतपुर (दक्षिण) के  एचएम  भूपेन्द्र  राम के द्वारा अपने  विद्यालय के  एक रसोईया  के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने के प्रयास का आरोप लगा है.  पीड़िता के मुताबिक पहले हेड मास्टर साहब ने उनसे प्रेमालाप प्रदर्शन कर शारिरिक  संबंध  बनाने की कोशिश की पर सफलता  नहीं  मिलने पर  रसोईया के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया.रसोईया के  हल्ला  करने  पर बच्चों के  पहुंचने के  कारण  रसोईया  को एचएम के  दुष्कर्म  से बचाया जा सका. इस मामले  का  आवेदन  शंकरपुर  थाने में  दिया गया है.  थानाअध्यक्ष  महेश रजक ने बताया  कि  मामले में  काण्ड संख्या  88 /15 भादवि की धारा  376,  511  के  तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी  शिक्षक की  तलाश की जा रही है.
विद्या का पवित्र मंदिर दागदार: हेडमास्टर पर रसोइया के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप विद्या का पवित्र मंदिर दागदार: हेडमास्टर पर रसोइया के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 12, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.