|नि० सं०|10 नवंबर 2014|
बिहार आई.टी. सेवा संघ के मांगों को राज्य सरकार द्वारा उपेक्षा किये जाने के विरोध में
आज बिहार आई.टी. सेवा संघ के संविदा कर्मियों ने
सांकेतिक हड़ताल रखा. 6(छः)
सूत्री मांगों के समर्थन में आज और कल दो दिन चलने वाले इस हड़ताल में कई दर्जन आईटी
सहायक तथा कार्यपालक सहायकों ने शांतिपूर्ण हड़ताल कर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं
की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया.
आई.टी. सेवा संघ की राज्य स्तरीय मांगों
में वेतन वृद्धि से लेकर बिहार राज्य तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग में आई.टी. प्रबंधक,
आई.टी. सहायक एवं कार्यपालक सहायक को
जोड़ने सहित कई मांगें शामिल हैं.
हड़ताल पर बैठे
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ (गोप गुट) से संबद्ध आईटी सहायक तथा
कार्यपालक सहायकों ने कहा कि उनसे बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया जा रहा है. उनका
वेतन अन्य विभागों में वही काम कर रहे कर्मचारियों की तुलना में काफी कम है और
सरकार उनकी सभी छ: मांगों को माने ताकि उन्हें भी सम्मान से जीने का मौका मिल सके.
बिहार आईटी सेवा संघ की समाहरणालय के सामने सांकेतिक हड़ताल
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 10, 2014
Rating:

No comments: