जन चेतना रैली में महिलाओं का उमड़ा सैलाब

 |मुरारी कुमार सिंह|14 फरवरी 2014|
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने हे लिए आज महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर आयोजित किये गए जन चेतना रैली में आज महिलाओं का सैलाब उमड़ा. इस रैली की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि आज मधेपुरा का मौसम बहुत ही खराब था और शहर में लगातार बारिस होती रही. पर बारिश में भींगने के बावजूद रैली की भीड़ अप्रत्याशित थी.
      जन उत्थान संघ, नई दिल्ली के द्वारा आयोजित इस रैली में शामिल हजारों महिलाएं पहले जिला मुख्यालय के बी. एन. मंडल स्टेडियम में इकठ्ठा हुई जहाँ से रैली की शक्ल में महिलाएं बी. पी. मंडल चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण की. रैली में शामिल महिलाओं के हाथ में महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में और महिलओं को समान अधिकार के समर्थन में तख्तियां थी. और वे महिलाओं के प्रति जागरूकता से जुड़े नारे लगा रही थी.
      रैली के सञ्चालन में मुख्य रूप से जन उत्थान संघ की अध्यक्षा सत्यप्रभा, तन्द्रा शरण, डा० शान्ति यादव, चन्द्रिका यादव, गीता रस्तोगी, विभा कुमारी, आलोक कुमार, मो० अलाउद्दीन, राहुल कुमार समेत दर्जनों महिला और पुरुष सक्रिय थे, जबकि रैली को सफल बनाने में हजारों महिलाओं ने भाग लिया.
रैली का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.
[News Title: Jan Chetna Rally in Madhepura]
[Key Words: Jan Utthan Sangh, New Delhi, Right of Women, Violence against Women, Women Empowerment Day]
जन चेतना रैली में महिलाओं का उमड़ा सैलाब जन चेतना रैली में महिलाओं का उमड़ा सैलाब Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 14, 2014 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.