ये रही चार जांबाज लड़कियां,जिन्होंने की मनचलों की धुनाई

शबनम व नीतू
मोनी व प्रियंका
 जिले भर की अनगिनत लड़कियां मनचलों के कहर से त्रस्त हैं. तू हाँ कर या ना कर,तू है मेरी....की तर्ज पर ये मजनू शहर में कई स्थानों पर पक्का इरादा लेकर जमे रहते हैं.पर अब जिले की इन चार लड़कियों ने सरे आम मजनूओं की धुनाई कर पूरे बिहार को ये सन्देश जरूर दे दिया है कि सुशासन में लड़कियों के आगे बढ़ने के हौसले किसी भी परिस्थिति में कम होने वाले नहीं हैं.पाठकों को ये जानकारी दे दूं कि मार-धार-एक्शन से भरपूर इस पूरे एपिसोड में १६ दिसंबर को मौके पर से गणेश स्थान के अजय कुमार और उसी रात गणेश स्थान के ही नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

   हमारी टीम ने इन चारों जांबाज लड़कियों से मुलाक़ात की और उनके हौसले पर बातें की.मुरलीगंज प्रखंड के जीतापुर की शबनम, नीतू, मोनी और प्रियंका के चेहरे पर अब तनिक भी भय के भाव नहीं हैं.डर के आगे जीत है को मानते हुए पूरी कहानी कहते हुए इनके चेहरे पर पढाई में रूकावट पहुँचने का थोडा दर्द भी है.शबनम कहती है ऐसे लड़कों के कारण लड़कियों की पढाई बंद हो सकती है.घटना के बारे में चारों लड़कियों ने बताया कि दो महीने पहले ही एक बार ये लड़के उनकी टैम्पू का पीछा करते राजपुर तक आये थे.फिर इसी पन्द्रह तारीख को ये केशव कन्या विद्यालय से पीछा करते बस स्टैंड तक गए.इस दौरान ये अश्लील फब्तियां कसते जा रहे थे.बस स्टैंड पर उन्होंने कागज़ देना चाहा जिसमे उनका मोबाइल नंबर और कुछ लिखा था.नहीं लेने पर एक के पर्स में जबरन डालना चाहा.लड़कियों ने जब उसे फाड़ कर फेंक दिया तो उन्होंने फिर इन्हें तंग करना शुरू कर दिया.अब लड़कियों ने आपस में फैसला लिया और इन्हें चप्पल और थप्पड़ से मारना शुरू किया.टैम्पू पर बैठे लोगों ने जब बहन और बेटी समान इन लड़कियों को मनचलों से लड़ते देखा तो वे भी मनचलों की पिटाई के लिए आगे आ गए.प्रियंका बताती है कि बाक़ी करीब आधा दर्जन तो भाग गए,पर एक लड़का सायकिल सहित पकड़ा गया जिसे हमने जी भर के पीटा.फिर उस मनहूस की सायकिल भी टैम्पू पर लाद कर घर ले आयी. भागते हुए लड़कों ने अगले दिन मजा चखा देने की धमकी दी थी.
   और फिर अगले दिन तो उन मजनूओं ने जो रूप दिखाया,उसे सुनकर किसी को भी उन्हें पीटने का मन करने लगेगा.और हुआ भी वही.करीब आठ की संख्यां में लड़के चेन,बेल्ट और स्टिक लेकर फिल्मी अंदाज में इन लड़कियों को मारने पंचमुखी चौक पर पहुँच गए मानो ये कोई बड़ी अपराधी हों.वे इनका दुपट्टा खींचने लगे और पर्स व् चेन छीन लिया.पर लड़कियों ने हिम्मत नहीं हारी और चिल्लाते हुए भिड गयी.आस-पास के लोग भी मनचलों की अश्लील और आपराधिक हरकत देखकर खुद को रोक न सके.फिर जो हुआ,उसने पूरे जिले के मजनूओं को एक बड़ा सबक दे दिया.
  शबनम,नीतू,मोनी और प्रियंका दृढ होकर कहती हैं कि यदि फिर उनके साथ ऐसी हरकतें होती है तो वे फिर मजनूओं को ऐसी ही सबक सिखाएंगी.
   उनका मानना है कि जिले की बाक़ी लड़कियों को भी इतनी हिम्मत जरूर रखनी चाहिए कि ये आशिकमिजाज उनकी पढाई में बाधा न बन सके.
(मधेपुरा टाइम्स ब्यूरो)
ये रही चार जांबाज लड़कियां,जिन्होंने की मनचलों की धुनाई ये रही चार जांबाज लड़कियां,जिन्होंने की मनचलों की धुनाई Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 18, 2011 Rating: 5

4 comments:

  1. जियो क्या खूब सबक दिया मजनू के औलादों को ..ओर साथ ही साथ दुसरे लड़कियों को भी !!

    ReplyDelete
  2. hi guys , main Deepak kumar singh .
    mera kehna hai direct attack na karen esse baat aur jokhim ho sakti hain so please police ko gupt suchna den , yadi police kuch nahi karti hai to direct S.P office jaen aur apna baat rakhen unke paas , wo jaroor suraksha muhaiya karaenge. aur us tarah ke larkon ko pakarne ki kosis karenge . yadi es tarah se 3-4 pakar me aa jaen to baki un hin harkat chor denge.

    ReplyDelete
  3. Deepak kumar singhSunday, 18 December, 2011

    police department ese ache tarike se sabak de sakti hai us manchalen larke ko. so please direct hit na karen , police ke dwara karwayen. wo jyada success rahega . so finally police thana ka number saath rakhen aur report kar den. main chahta hun Madhepura ki janta khub padhe aur buddhi vivek se kaam len. illeteracy ko jar se haten.

    ReplyDelete
  4. इन लोगों का प्रतिकार करना आवश्यक है..... बच्चियां बधाई की पात्र हैं....

    ReplyDelete

Powered by Blogger.