ए० आर० ज़का- जिसने मधेपुरा में अंग्रेजी को नई दिशा दी.

मधेपुरा टाइम्स 'पर्सनैलिटी ऑफ द मंथ' फॉर मई २०१०
पिछले महीने में हमने घोषणा की थी कि हम मधेपुरा जिले से हर माह एक ऐसी शख्शियत को आपके सामने प्रस्तुत करेंगे,जिसने किसी न किसी क्षेत्र में लोगों को अपने व्यक्तित्व से नई दिशा दी हो.इसके लिए हमने मधेपुरा के लोगों से खुद को नोमीनेट करने भी कहा था.बहुत सारी एंट्रीज हमें लोगों ने 'Express Yourself' लिखकर 9934451968 पर भेजा है.एंट्रीज बहुत ज्यादा हो जाने के कारण हमारी टीम कुछ लोगों से संपर्क नहीं कर पाई है,जिनसे हम जल्द ही संपर्क करेंगे.फिलहाल हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहें हैं कुछ लोगों के इटरव्यू लेने के बाद एक ऐसे शख्स को जिसने अंग्रेजी के क्षेत्र में पूरे उत्तर बिहार में अपना परचम लहराया है.आइए जानते हैं इनकी उपलब्धियों को.

मधेपुरा में 'द पर्सनलिटी' नामक एक अंग्रेजी सिखाने वाली संस्था वर्ष २००४ में जिस शख्स ने शुरू की उनका नाम था- अमानुर्रहमान ज़का जिन्हें लोग बोलने की सुविधा से ए० आर० ज़का कहते हैं.ए० आर० ज़का ने मधेपुरा टाइम्स को बताया कि जिस समय यह संस्था शुरू की गयी थी उस समय पहले बैच में मात्र ३ स्टुडेंट्स थे. तब शायद एक व्यक्ति को छोड़कर किसी ने नहीं सोचा था कि ये संस्था एक दिन उत्तर बिहार की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी सिखाने वाली संस्था के रूप में उभरेगी और पूरे बिहार तथा झारखंड को इनके द्वारा अंग्रेजी सिखाए गए छात्र अंग्रेजी के क्षेत्र में एक नई दिशा देंगे.और जिस एक शख्स को यह पूर्ण विश्वास था कि उनकी एक छोटी सी संस्था एक दिन बहुत बड़ी हो जायेगी वो थे खुद- ए० आर० ज़का.
     जानने वाले बताते हैं कि ए० आर० ज़का द्वारा अंग्रेजी सिखाने की विधि उनकी अपनी खोज थी और खुद अंग्रेजी बोलने में माहिर श्री ज़का ने मधेपुरा के बहुत सारे छात्रों को अंग्रेजी बोलना सिखा कर उन पर अपना विश्वास कायम किया. वर्ष २००६ के जनवरी तक उनकी ये संस्था मधेपुरा के लोगों के लिए एक मात्र विश्वसनीय संस्था बन चुकी थी और इस समय तक इस संस्था से करीब दो सौ से अधिक छात्रों ने फर्राटे से अंग्रेजी बोलना सीख लिया था.
       और उनकी इस सफलता से प्रभावित होकर उस समय तक मधेपुरा व आसपास के क्षेत्र में ढेर सारी अंग्रेजी सिखाने वाली संस्था खुल चुकी थी.संस्था खोलने वालों में ढेर सारे तो श्री ए० आर० ज़का के ही छात्र थे.पर मधेपुरा में श्री ए० आर० ज़का के मिहनत तथा तकनीक ने किसी अन्य संस्था को उनसे बेहतर उभरने नहीं दिया.यह दीगर बात है कि उनके द्वारा ही सिखाए गए छात्र बिहार तथा झारखंड में स्पोकेन इंगलिश के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं.
     मई २०१० तक मधेपुरा में हजारों छात्रों ने इस संस्था से अंग्रेजी बोलना सीख लिया था.हैरत की बात ये भी है कि श्री ज़का ने किसी अन्य संस्था से अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण नहीं लिया.उन्हें अब तक कई अवसरों पर ढेर सारे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.हाल में ही पटना के प्रतिष्ठित अल-हीरा पब्लिक स्कूल ने उन्हें स्पोकेन इंगलिश तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर शिक्षकों का वर्कशॉप संचालित करने हेतु सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर प्रदान किया है.अभी श्री ज़का मधेपुरा में लक्ष्मीपुर मोहल्ला में स्थित सार्क इन्फोटेनमेंट के निदेशक होने के साथ ही वे यहीं से अन्य क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित संस्था का भी संचालन कर रहे है.यहाँ स्टूडेंट तथा शिक्षकों को वे अलग-अलग तरीकों से स्पोकेन इंगलिश की ट्रेनिंग दे रहे हैं.
           हाल में ही अंग्रेजी बोलना सीखाने हेतु उनकी अपनी खोज पर आधारित वी०सी०डी० ए लवली आइडिया vol I. पटना में रिलीज हो चुकी है जिसकी हजारों प्रतियां हाथोंहाथ बिक चुकी है और वे जल्द ही इस वी०सी०डी० के vol II को रिलीज करने की तैयारी में लगे हुए हैं.
    मधेपुरा टाइम्स उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है. ए० आर० ज़का के ,लवली आइडिया' के अंश को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...