शहीदों की याद में संस्कार भारती ने जलाए दीप-एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ दीपोत्सव


संस्कार भारती की मधेपुरा इकाई की ओर से बुधवार की शाम एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क (पुराना चिल्ड्रन पार्क) परिसर में बने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। दीपों की रोशनी के बीच देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

कभी भुलाया नहीं जा सकता है शहीदों का त्याग एवं साहस :
संस्कार भारती उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री राहुल कुमार यादव ने कहा कि देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके त्याग एवं साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से परिचित कराना और उनमें देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। हमें शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

वीर जवानों की कुर्बानी के कारण ही हैं हम सुरक्षित :
संस्कार भारती मधेपुरा इकाई के जिला संयोजक अमित कुमार अंशु ने कहा कि शहीदों के सम्मान में दीप जलाना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। देश के वीर जवानों की कुर्बानी के कारण ही हम सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। समाज के हर व्यक्ति को शहीदों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए एवं बच्चों व युवाओं को उनके संघर्ष तथा बलिदान की कहानियों से अवगत कराना चाहिए।

शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत :
मिथुन कुमार गुप्ता ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनका जीवन हमें देश के प्रति समर्पण, साहस व कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। मौके पर मो. आतिफ, अंशु राज, सन्नी कुमार, सूरज कुमार, विवेक कुमार, रणवीर कुमार, सुधांशु कुमार, अमन कुमार, टिंकू बंडल, बाबुल कुमार, रणजीत कुमार, बिरजू कुमार, ऋतिक सिंह, आयुष राज, मिथिलेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
शहीदों की याद में संस्कार भारती ने जलाए दीप-एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ दीपोत्सव शहीदों की याद में संस्कार भारती ने जलाए दीप-एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ दीपोत्सव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.