जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात पकीलपार वार्ड नंबर-1 निवासी विजय कुमार और बृजेश कुमार के घर में चोरी की घटना हुई। पीड़ितों के अनुसार, रात करीब 12 बजे तीन चोर घर में घुसे और पटसन, मोटर का तार तथा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गये।
शनिवार को ग्रामीणों ने चोरी की गयी बैटरी के साथ एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पंचायत के सरपंच पंकज यादव, मुखिया डॉ. आलोक कुमार और मुरलीगंज थाना पुलिस को दी गयी। युवक को सरपंच के दरवाजे पर रखा गया, जहां कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।
सूचना मिलने पर मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गयी। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 26, 2026
Rating:


No comments: