राज्यस्तरीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स में मधेपुरा का रहा दबदबा


हैंड टू हैंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन मधेपुरा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि मुज्जफरपुर के नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिछले 30 अगस्त 2026 को तीसरी राज्यस्तरीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स का आयोजन बिहार राज्य हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया था जिसमें मधेपुरा हैंड टू हैंड स्पोर्ट्स एवं विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक एवं 02 खिलाड़ी रजत पदक प्राप्त किए।

इस अवसर पर संघ के सचिव सह विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक विवेक कुमार ने कहा कि हम बच्चों को तैयार कर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं मधेपुरा के बच्चे इंटरनेशनल एवं नेशनल प्रतियोगिता में पहले भी गोल्ड ओर सिल्वर मैडल प्राप्त कर चुके हैं इसमें बिहार स्टेट के सचिव अमन झा का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है ।

आज विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों को संघ द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इन खिलाड़ियों को मिला गोल्ड: सुभाष, नरेश, स्वाति, ब्यूटी, छोटी, जागृति, अमन, मानस, अंकुश, मिथुन, सिद्धार्थ, आदर्श, विभाष, हर्ष कृष्ण, अभिनव, मयंक को गोल्ड मेडल एवं रिशु राज एवं विवेक को सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रंजीत राज, मो. शकील, ललन उपस्थित रहे।
राज्यस्तरीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स में मधेपुरा का रहा दबदबा राज्यस्तरीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स में मधेपुरा का रहा दबदबा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.