पोखर में 17 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज एसएच 91 बाईपास सड़क मार्ग के किनारे एक पोखर से 17 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान आयुष कुमार, पिता पंकज पोद्दार, कुस्थन  वार्ड संख्या 3, निवासी बिहारीगंज के रूप में हुई है। युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

वहीं मृतक के दादा डॉक्टर प्रमोद पोद्दार ने बताया कि उनका पोता पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। गुरुवार की सुबह उसे किसी के द्वारा पता चला कि उसे मारकर पोखर में फेंका गया है । घटना बुधवार को ही घटित हुआ और गुरुवार को उसका लाश पानी से ऊपर आया। उन्होंने बताया कि लिखित सूचना अभी थाना को नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया जाएगा। 

युवक की हत्या की गई या पानी में डूबने से उसकी मौत हुई यह तो एक जांच का विषय है.

(रिपोर्ट: रानी देवी)

पोखर में 17 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी पोखर में 17 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 03, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.