अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, दुकानदारों से सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने का अनुरोध किया गया ताकि पैदल यात्रियों और वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जागरूकता अभियान के बाद भी यदि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण जारी रहा तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान भी काटा जाएगा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव शंकर भगत ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और जाममुक्त बाजार बनाना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक दुकानदार और नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी व्यवसायियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
अभियान में चैंबर के सचिव विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल, उपाध्यक्ष विनय जायसवाल, कुंदन सोनी, सह सचिव राजीव जायसवाल, कार्यालय प्रभारी मनीष विनायक, प्रेम कुमार, भोला स्वर्णकार, पप्पू चौधरी, सुनील अग्रवाल, शंकर चौधरी, कन्हैया चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, व्यवसायी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 12, 2026
Rating:


No comments: