मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत की धुरिया गोठ निवासी वार्ड संख्या 9 नंदकिशोर यादव के 25 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद घायल ग्रामीणों की सहयोग से चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया है. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमन कुमार ने बताया कि फिलहाल पेसेंट की स्थिति क्रिटिकल है.
घटना के संदर्भ में बताया गया कि दिलखुश अपने घर चचेरे भाई ललन कुमार यादव के साथ अपने नई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीजल के लिए निकले थे. ललन मोटरसाइकिल चला रहे थे और पीछे डीजल का केन लेकर दिलखुश बैठा था. जैसे ही घोषई पुल पर पंकज होटल के पास पंहुचा कि पीछे से आ रहे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। ललन गोली के आवाज को टायर फटना समझा, तब तक दिलखुश ने बताया मुझे गोली मार दिया है । गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजनों के अनुसार एचएफ डीलक्स पर बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉ अमन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया. डॉक्टर ने बताया कि गोली लगी है, उसकी स्थिति क्रिटिकल है.
घायल के चाचा नवल नवाब ने बताया कि दिलखुश का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी, जिससे घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 18, 2026
Rating:


No comments: