महाशिवरात्रि महोत्सव :श्रृंगी ऋषि फाउंडेशन के द्वारा आयोजित शिव आराधना में देर रात झुमते रहे श्रद्धालु

शिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका सौम्या सिंह और लोक गायक गौरव लाल यादव उर्फ जूनियर खेसारी शिव गंगा पर एक से एक गीत की प्रस्तुति दी। महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन एडीएम अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत सिहेंश्वर के अध्यक्ष पूनम देवी दूसरे दिन सिहेंश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह ने संकल्प पूजा किए उसके बाद श्रद्धालुओं ने महाआरती के बाद बिहार के उभरती हुई लोकगायिका सौम्या सिंह और लोकगायक जूनियर खेसारी ने अपना जलवा बिखेरना शुरु किया. ऐ गणेश की मम्मी तनी हमको भांग पिला द ना और मोर भंगिया क मनाय द भोलेनाथ मोर जोगिया के मनाय द के धुन पर पूरा परिसर झूम उठा। देना है तो दिजिए जनम जनम का साथ, तनी खोल दी किवरिया जलवा ढार लेवें दी, पर तो पूरा मंदिर परिसर झूम उठा शिव आराधना का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में शिव गंगा तट पर भक्ति, अध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम दिखा, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा सिहेंश्वर मंदिर ।
मौके पर सिहेंश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य रोशन ठाकुर फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, अनुज कुमार सिंह,प्रिंस यादव, गौरव झा,बिट्टू चौरसिया,रिशभ कुमार, शोनू भगत, ललित भगत, विष्णु कुमार, नील कुमार, आनंद कुमार, शशिभूषण कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, तापस पंडा समाज के दीपक ठाकुर, निलांबर ठाकुर,अरविंद ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अभय ठाकुर, अन्नू ठाकुर, गोविंद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 17, 2026
Rating:

No comments: