समाज सेवा में समर्पित रहे डॉक्टर अरुण कुमार मंडल को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने दी श्रद्धांजलि

दिनांक 14-02-2026 को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कोसी शाखा (बिहार) के तत्वावधान में डॉक्टर अरुण कुमार मंडल को श्रद्धांजलि दी गई ।

डॉ. रविन्द्र कुमार शर्मा आई.ए.पी., कोसी के अध्यक्ष ने बताया कि आई.ए.पी. कोसी शाखा द्वारा सुप्रसिद्ध एवं हर दिल अजीज स्मृति शेष डॉ. अरुण कुमार मंडल के लिए आज शोक सभा का आयोजन उनके निजी आवास पर उनके परिजनों के बीच किया गया।

स्मृति शेष डॉ. अरुण कुमार मंडल के सुपुत्र एवं आई.जी.आई.एम.एस., पटना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि डॉक्टर अरुण कुमार मंडल का जन्म पटना में 28-09-1941 को हुआ था। उनके पिता न्यायाधीश स्मृति शेष आर.पी. मंडल उस समय न्यायिक सेवा में कार्यरत थे l उनके दादा स्मृति शेष भुवनेश्वरी प्रसाद मंडल संयुक्त बिहारझारखंड तथा बंगाल राज्य के एम.एल.सी. थे। ऐसे प्रतिष्ठित परिवार में जन्म लेना उनके लिए सौभाग्य की बात थी। प्रारम्भिक शिक्षा गया एवं किशनगंज से होते हुए मैट्रिक मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध जिला स्कूल से हुई । तत्पश्चात उन्होंने बी.एन. कॉलेज, पटना से पढाई की। इसके प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज, पटना से 1968 में एम.बी.बी.एस. की डिग्री प्राप्त की।

1969 में उनकी शादी उर्मिला  मंडल से पटना में हुई, जो उस समय मगध महिला कॉलेज, पटना में स्नातक की पढाई कर रही थी। आगे चलकर उन्होंने पीएमसीएच, पटना से एम.डी. (पीडियाट्रिक्स) की डिग्री प्राप्त की। 1971 में उन्होंने बिहार स्वास्थ्य सेवा में सहरसा के सोनवर्षा ब्लॉक में चिकित्सा पदाधिकारी  के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की। लगभग तीन वर्षों बाद 1974 में उनका स्थानांतरण सहरसा के सौर बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ जहां  वे 1975 तक  कार्यरत रहे। 1976 में उनका स्थानांतरण पटना  सिविल सर्जन कार्यालय में हुआ. जहां उन्होंने लगभग एक वर्ष किया l इसके बाद 1979 में न्यू गार्डिनर, अस्पताल, पटना में पदस्थापित हुए  दो वर्षों के बाद उनका स्थानांतरण सदर अस्पताल मधेपुरा में किया गया। 1981 से 1991 तक वे मधेपुरा सदर अस्पताल में सेवा देते रहे।इसके बाद वे चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में मधेपुरा मंडल कारा में पदस्थापित हुए । लगभग 10 वर्षों तक उन्होंने मंडल कारा के कैदियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की तन- मन से सेवा की। 2001 में उन्होंने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली क्योंकि उनका मानना था कि जब उनके पुत्र डॉ.मनीष मंडल आई.जी.आई.एम.एस., पटना में सेवा दे रहे हैं, तो उन्हें पूर्ण रूप  से निजी प्रैक्टिस के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए

1980 के दशक से 2026 तक लगभग 46 वर्षों तक उन्होंने मधेपुरा की जनता, विशेष कर बच्चों की बेहतर चिकित्सा सेवा की । मधेपुरा की धरती पर वे शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में महामानव की तरह पूजे गए । वे एक नेक दिल इंसान तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी थे । मधेपुरा आई.एम.ए. के अध्यक्ष के रूप में 2016 से 2022 तक उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया । साथ ही मधेपुरा रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के रूप में 06.10.2002 से 23.02.2016 तक तथा 24.02.2016 से 30.08.2018 तक चेयरमैन रहे । इस दौरान  उन्होंने बाढ एवं सुखाड़ के समय महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा पोलियो वेक्सीनेशन में विशेष भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयास से मधेपुरा के जिलाधिकारी द्वारा मधेपुरा रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए जमीन का आवंटन किया गया । तदुपरांत उनकी पहल पर ही तत्कालीन लोक सभा सदस्य, मधेपुरा, शरद यादव जी  द्वारा पैसा का आवंटन कराकर एक अपना भवन रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापित कराया गया जिसे इतिहास में याद किया जाएगा ।

आई.ए.पी. कोसी शाखा के सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि 1981 में उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में  खुद को स्थापित किया । उस समय यहां कोई भी एम.डी. विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। डॉ. ललन कुमार लक्ष्मण, डॉ. राज किशोर सिंह, डॉ.  हिरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के इलाज में उन्होंने उच्च गुणवत्ता के साथ कम  खर्च में बिना एन.आई.सी.यू. तथा वेंटिलेटर के कई बच्चों की जान बचाई। टी.बी.,  मिर्गी, कालाजार एवं पेट के रोगों के इलाज में उन्हें विशेष महारत प्राप्त था ।

31 जनवरी 2026 को मधेपुरा उन्हें एम्बुलेंस द्वारा आई.जी.आई.एम.एस., पटना में मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण आई.सी.यू. में  भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 03-02-2026 को आई.सी.यू. में वे दुनिया को अलविदा कह ब्रह्मलीन हो गए ।  04-02-2026 को पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर कई विधायक, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पटना में 07 फरवरी 2026 को आयोजित शोक सभा में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, वित्त एवं ऊर्जा मंत्री  विजेन्द्र यादव सहित अनेक मंत्री, विधायक, चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सक तथा भारी संख्या में परिजन एवं पुरजन ने भगवान से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

 15-02-2026 को उनके पैतृक गांव मुरहो में शोक सभा एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा l

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कोसी शाखा (बिहार) के सदस्यों उनकी धर्मपत्नी उर्मिला मंडल, पुत्र डॉक्टर मनीष मंडल एवं आशीष आनंद. एवं पुत्र वधुपत्र श्रीमती रितु रंजन, श्रीमती गीता आनंद एवं सुधांशु कुमार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की । वर्षो से उनके साथ काम करने वाले उनके क्लिनिक के मोहन यादव, अभिनंदन यादव. प्रवीन कुमार तथा आनंद कुमार वहां मौजूद रहे ।

अंत में कहा गया कि उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि संपूर्ण कोसी इलाकों के शिशु रोग विशेषज्ञ समाज शोकाकुल है ।



समाज सेवा में समर्पित रहे डॉक्टर अरुण कुमार मंडल को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने दी श्रद्धांजलि समाज सेवा में समर्पित रहे डॉक्टर अरुण कुमार मंडल को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने दी श्रद्धांजलि Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 14, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.