जीवन बदलने के लिए शिक्षा है बहुत जरूरी : प्रो. चंद्रशेखर

मधेपुरा जिला मुख्यालय के जयपालपट्टी चौक स्थित जीनियस टीचिंग पॉइंट में 10वीं के छात्रों की विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व शिक्षामंत्री व मधेपुरा सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव द्वारा दीप प्रज्वलित क़र किया गया। 

छात्रों को संबोधित करते हुये पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि जीवन बदलने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। महापुरुषों के जीवनी को पढ़कर ले सकते है प्रेरणा। अच्छी शिक्षा ग्रहण से मिलेगी समाज में नई पहचान। माता -पिता का करें सम्मान और समाज में नई क्रांति लाने की रखें जब्बा। कोशी प्रमंडल निजी शिक्षण क्षेत्र में युवाओं का भविष्य संवारने का काम क़र रही है जीनियस टीचिंग पॉइंट।

ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ0 रजनीश रंजन नें कहा कि 10वीं की परीक्षा जीवन पहली परीक्षा है, आख़री नही इसलिए तनावमुक्त होकर दें परीक्षा। शिक्षा को जन -जन पहुँचाने से समाज में आएगा बदलाव। शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाली संस्थान है जीनियस टीचिंग पॉइंट। कोशी क्षेत्र के बच्चे के लिए वरदान साबित हो रहा है जीनियस कोचिंग।

समाजसेवी प्रिंस गौतम ने कहा जीनियस कोचिंग बिहार बोर्ड के छात्रों की पहली पसंद बन गई है। जीनियस टीचिंग पॉइंट संस्थान के संचालक नवीन कुमार नें कहा परीक्षा में अपनी भाषा में लिखने पर पूरे अंक मिलते है, इसलिए छात्रों को इस बात का रखना चाहिए विशेष ध्यान। जीनियस कोचिंग के संरक्षक ब्रजेश कुमार ने कहा कि मेरी शिक्षकों की पूरी टीम बिहार बोर्ड में टॉपर बनाने के लिए छात्रों पर काफ़ी मेहनत क़र रहें है।

विदाई समारोह के अवसर पर समाजसेवी अमेश यादव, पूर्व पार्षद ध्यानी यादव, गीनफील्ड स्कूल के संचालक राजेश राजू, फिजिक्स पाठशाला के दिलीप शर्मा, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय यादव और संस्थान के शिक्षक राजेश सिंह, तेजनारायण यादव, हरेराम यादव, डेविश राज, चंद्रहास शर्मा, आशीष कुमार, विकास शर्मा, सोनू, रामप्रवेश के अलावे सैकड़ों छात्र -छात्रा एवं अभिभावक उपस्थित रहें।

(नि. सं.)

जीवन बदलने के लिए शिक्षा है बहुत जरूरी : प्रो. चंद्रशेखर जीवन बदलने के लिए शिक्षा है बहुत जरूरी : प्रो. चंद्रशेखर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.