ईमानदारी व सरलता की प्रतिमूर्ति थे जननायक: डीएसडब्लू

बीएनएमयू के कुलपति कार्यालय सभा कक्ष में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर, डीएसडब्लू डॉ. अशोक कुमार, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. राजीव मल्लिक, सीसीडीसी डॉ. अंजुम, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर मिश्रा एवं मधेपुरा यूथ एसोसिएशन माया के अध्यक्ष राहुल यादव ने उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समता, संघर्ष और सादगी के अप्रतिम प्रतीक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने गरीबों के हक में नीतियाँ गढ़ीं, पिछड़ों को न्याय दिलाया और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की वह ज्योति जलाई, जो आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक है।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, सेवा का धर्म है।जनता का हित ही सर्वोपरि इस मंत्र को जीने वाले बिहार के लाल कर्पूरी जी के राह पर चलकर ही सामाजिक समानता लाया जा सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. उपेंद्र यादव, माया कोषाध्यक्ष सुधांशु यादव, विवेक कुमार, कुलपति कार्यालय सहायक राहुल कुमार, राजेश कुमार, कामती जी सहित अन्य उपस्थित थे।

(नि. सं.)

ईमानदारी व सरलता की प्रतिमूर्ति थे जननायक: डीएसडब्लू ईमानदारी व सरलता की प्रतिमूर्ति थे जननायक: डीएसडब्लू Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 17, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.