प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री संभवतः चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका शरीर ट्रेन में फंस गया और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। मृतक के शरीर का निचला हिस्सा स्टेशन से पूरब स्थित पुल संख्या 86 के समीप पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सहरसा से पूर्णिया की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से दुर्घटना की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लेटफॉर्म नीचे रहने के कारण ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके रेल प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 24, 2026
Rating:


No comments: