जानकारी के अनुसार हरिपुरकला तिनकोनमा वार्ड संख्या 11 निवासी संतोष कुमार रविवार की शाम करीब 5:30 बजे किसी कार्य से मुरलीगंज बाजार आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हाट बाजार स्थित दयाल रेडीमेड कपड़ा दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी कर बाजार के अंदर सामान खरीदने चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली है। संतोष कुमार ने बताया कि बाइक की डिक्की में उनके ममेरे भाई का 10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड भी रखा हुआ था, जो वाहन के साथ ही गायब हो गया।
घटना के बाद पीड़ित ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बाइक चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 23, 2026
Rating:


No comments: