इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका डॉक्टर वंदना कुमारी तथा विद्यालय की छात्राओं ने रिद्धि शर्मा के वापस आने पर जोरदार स्वागत किया। निर्देशिका ने उसे माला पहनाया और मिठाइयां खिलाई. विद्यालय की छात्राओं ने गोद में उठाकर उसका हौसला बढ़ाया।
ज्ञात हो कि जिला स्तरीय डांस लोक नृत्य प्रतियोगिता (6-8 वर्ष) 19 जून को मधेपुरा में आयोजित हुआ उसमें चयनित हुई, राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए और पुनः राज्य स्तर पर जमुई में 14 दिसंबर को लोक नृत्य प्रतियोगिता में उसे तृतीय स्थान मिला और ब्रांच मेडल लेकर वह चयनित हुई राष्ट्रीय स्तर के लिए। बहुत ही खुशी और गर्व की बात की होली क्रॉस बालिका विद्यालय मधेपुरा एवं पूरे जिला तथा बिहार राज्य के लिए गौरव की बात उसे नन्ही छात्रा रिद्धि शर्मा, पिता अभिषेक कुमार ने लोक नृत्य कजरी की प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय स्तर पर जो प्रतियोगिता आसनसोल रविंद्र भवन पश्चिम बंगाल में 6 और 7 जनवरी को आयोजित हुई, उसमें उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं सिल्वर मेडल हासिल कर अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर जो काठमांडू में आयोजित होगी उसके लिए वह चयनित हुई है.
राष्ट्रीय स्तर पर रिद्धि शर्मा को जीत मिलने पर विद्यालय में बहुत ही खुशी और गर्व का क्षण था. विद्यालय परिवार ने और सभी छात्राओं ने मिलकर उसे बच्चों को शुभकामना दिया एवं बधाइयां दी. प्राचार्य निदेशक डॉक्टर वंदना कुमारी ने पिता अभिषेक कुमार को भी बहुत बधाई दी एवं बिहार डांस एंड स्पोर्ट्स यूनिट जिला इंचार्ज किट्टू राय राय एवं अमरजीत आर्य जो इस बच्चे के डांस प्रशिक्षक थे उन्हें भी बहुत-बहुत बधाई व शुभकामना दिया एवं पूर्ण आशा और विश्वास जताया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चयनित होकर हमारे जिला एवं हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय का नाम रोशन करेगी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 08, 2026
Rating:

No comments: