राज्य स्तरीय विद्यालय अन्तर प्रमंडल टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का विधिवत शुभारंभ

खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन, मधेपुरा के सहयोग से बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम में दिनांक 12 नवंबर  से 14 नवंबर  2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उ्घाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी तरनजोत सिह,जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, जिला भू अर्जन  पदाधिकारी अमन कुमार जिला नजारत, उपसमाहर्ता संतोष कुमार जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी, टेबल टेनिस संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने कहा कि टेबल टेनिस बहुत ही बेहतरीन खेल है, खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है आप खेल को खेल भावना से खेले और बिहार का एक बेहतरीन टीम बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार किया।

उपाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली ने कहा कि अंतर प्रमंडल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे बिहार की टीम बनेगी और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से छ एव स्थानीय स्तर पर दो तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

प्रतियोगिता साईका परवीन पटना,राहुल कुमार खेलो इंडिया स्माँल सेंटर, रत्नेश कुमार कार्य पालक सहायक, बंटी कुमार शारीरिक शिक्षा शिक्षक, मनीष कुमार मधेपुरा, आशीष गांगुली मधेपुरा स्थानीय आर्यमन और सुमित के देख रेख में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में खेल विभाग सहायक निदेशक नरेश चौहान एवं खेल विभाग के इंजीनियर राहुल कुमार ने खिलाड़ियों का खेल का प्रदर्शन देखा एवं खाने से लेकर के रहने तक सभी जगह निरीक्षण किये। अन्डर 19 बालिका वर्ग में पटना प्रमंडल की माही गुप्ता 6 अंक प्राप्त कर विजेता रही। पटना प्रमंडल की सारण्या सिंह ने 3 अक के साथ दूसरे स्थान पर रही। दरभंगा प्रमंडल की स्नेहा कुमारी ने 0 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवम स्वास्थ्य अनुदेशक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त कैलाश कुमार कौशल, मनोज कुमार, गौरी शंकर कुमार, रितेश रंजन, प्रिया रंजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, जया भारती, राकेश कुमार, प्रेमलता कुमारी, दीप माला कुमारी, बालकृष्ण कुमार, अमित आनंद, चंदन कुमार,  मिथिलेश कुमार राणा,आनंद कुमार राहुल कुमार, सोनी राज इत्यादि का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

राज्य स्तरीय विद्यालय अन्तर प्रमंडल टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का विधिवत शुभारंभ राज्य स्तरीय विद्यालय अन्तर प्रमंडल टेबुल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का विधिवत शुभारंभ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 12, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.