बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त 70-आलमनगर, 71- बिहारीगंज, 72 सिंघेश्वर (अनु. जा.) एवं 73- मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 18-10- 2025 को सामान्य प्रेक्षक की देख-रेख तथा सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के निगरानी में स्क्रूटनी का कार्य किया गया।
70- आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल डाले गए नामांकन पत्रों की संख्या -10 है। जिसमें सही पाए गये नामांकन पत्रों की संख्या -10 तथा अस्वीकृत नामांकन पत्रों की संख्या -0 है।
71- बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल डाले गए नामांकन पत्रों की संख्या -13 है। जिसमें सही पाए गये नामांकन पत्रों की संख्या -7 तथा अस्वीकृत नामांकन पत्रों की संख्या -6 है।
72- सिंहेश्वर (अनु. जा.) विधानसभा क्षेत्र में कुल डाले गए नामांकन पत्रों की संख्या -12 है। जिसमें सही पाए गये नामांकन पत्रों की संख्या -9 तथा अस्वीकृत नामांकन पत्रों की संख्या -3 है।
73- मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल डाले गए नामांकन पत्रों की संख्या -14 है। जिसमें सही पाए गये नामांकन पत्रों की संख्या -13 तथा अस्वीकृत नामांकन पत्र की संख्या -1 है।
(साभार: जिला प्रशासन)
मधेपुरा: कितने नामांकन पत्र हुए स्वीकृत और कितने अस्वीकृत?
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 19, 2025
Rating:
No comments: