मुरलीगंज में 5 लीटर बीयर के साथ दो गिरफ्तार, एक भाजपा नेता शामिल

मुरलीगंज (मधेपुरा): मुरलीगंज पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 5 लीटर बीयर के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा के अत्यंत पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मंडल और दूसरा आरोपी गौरव कुमार बताया जा रहा है, जो मनोज मंडल का सहयोगी है। दोनों जोरगामा वार्ड संख्या 3 के निवासी हैं।

पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि नगर पंचायत क्षेत्र के मिड्ल स्कूल के निकट दो व्यक्ति एक बाइक पर शराब के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 500 मिलीलीटर की 10 बीयर की बोतलें, कुल 5 लीटर, बरामद की गईं।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



मुरलीगंज में 5 लीटर बीयर के साथ दो गिरफ्तार, एक भाजपा नेता शामिल मुरलीगंज में 5 लीटर बीयर के साथ दो गिरफ्तार, एक भाजपा नेता शामिल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 10, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.