सिंहेश्वर में सामाजिक संगठन युवा संघ की ओर से भव्य महा आरती का आयोजन

सिंहेश्वर मंदिर स्थित मां दुर्गा के मंदिर के आगे सामाजिक संगठन युवा संघ की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। सोमवार को माता की प्रथम पूजा के दिन इसका शुभारंभ हुआ। 

सिंहेश्वर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष और समाजसेवी दिलीप खंडेलवाल व  सिंहेश्वर नगर पंचायत के अध्यक्ष पूनम देवी एवं युवा संघ के मोहन भगत व अन्य लोगों के द्वारा महाआरती का शुभारंभ किया गया।

युवा संघ के अध्यक्ष पंकज भगत ने जानकारी दी कि युवा संघ सिंहेश्वर के विकास के लिए व सांस्कृतिक पहचान के लिए सदैव तत्पर रहता है। सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण में न्यास समिति द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर वर्षों से आराधना की परंपरा चली आ रही है। युवा संघ द्वारा निशा पूजा की रात भव्य महा प्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष से निशा पूजा के अलावा मां दुर्गा मंदिर के सामने भव्य महा आरती भी आयोजन शुरू किया गया है। प्रथम पूजा के दिन से ही इसकी शुरुआत कर दी गई है, जो 10 दिन तक लगातार किया जाएगा। इस तरह के आयोजन से लोगों में सनातन धर्म के प्रति सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होगा। आने वाले दिनों में अन्य कई सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। बताया कि सिंहेश्वर के युवा सिंहेश्वर के विकास के लिए, सिंहेश्वर को एक अलग पहचान दिलाने के लिए कृत संकल्पित हैं। युवा संघ अपनी जिम्मेदारियां निभाने में कभी पीछे नहीं हटेगा। 

आरती में पहले यजमान से संकल्प दिला कर और उसके बाद आरतीकर्ता पंडा समाज, जिन्हें सप्त ऋषि कहा जाता है, उन्होंने धूप दीप व आरती के साथ चंवर से भी मां दुर्गा के आराधना की. शंख ध्वनि से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सिंहेश्वर वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आरती समापन के बाद खीर प्रसाद का भी वितरण किया गया। आरतीकर्ता सिंहेश्वर मंदिर पुजारी, कन्हैया बाबा, संजीव बाबा, कौशलेंद्र बाबा, मोहन ठाकुर, आरती कर्ता वैदिक प्रशांत ठाकुर, सागर ठाकुर, आनंद ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, सत्यम ठाकुर, कौशल झा, विक्की ठाकुर, सुमित ठाकुर मौके पर युवा संघ के संरक्षक रुपेश कुमार रूपक, सोनू गुप्ता, कुंदन भगत युवा संघ के रोहित, मनीष, मनीष 2, हिमांशु,सोनू, मनी जयसवाल आदि उपस्थित थे.

सिंहेश्वर में सामाजिक संगठन युवा संघ की ओर से भव्य महा आरती का आयोजन सिंहेश्वर में सामाजिक संगठन युवा संघ की ओर से भव्य महा आरती का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 23, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.