जानकारी के अनुसार, चैनपुर वार्ड-2 निवासी मो. हारून का पुत्र मो. शकील अपने दोस्तों के साथ घर के पश्चिम स्थित पानी से भरे गड्ढे में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। दोस्तों व ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक खोजबीन के बाद शकील को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां शहनाज खातून समेत परिवार के सभी लोग बेसुध होकर रोने लगे। मृतक आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।घटना की सूचना पाकर श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मृतक के पिता मो. हारून ने पोस्टमार्टम और मुआवजा लेने से लिखित रूप में इनकार कर दिया है।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 12, 2025
Rating:

No comments: