एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बुधवार को शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार एवं भतनी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार के नेतृत्व में दोनों थाना के सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शंकरपुर थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड-12 निवासी कुख्यात बदमाश गुमेश सरदार (50) भतनी थाना क्षेत्र के बलुआहा से गिरफ्तार किया गया।
गुमेश सरदार के खिलाफ शंकरपुर और मधेपुरा थाना में डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं संगठित गिरोह संचालन जैसे गंभीर धाराओं के तहत कई कांड दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएसपी ने बताया कि यह बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्सर सीमावर्ती जिलों एवं नेपाल में जाकर छिप जाता था।
गिरफ्तार बदमाश उमेश सरदार पर 2002 से लेकर 2025 तक कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें डकैती, चोरी, जालसाजी, हत्या का प्रयास एवं अन्य मामले शामिल हैं। छापेमारी टीम में शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, भतनी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार तथा शंकरपुर एवं भतनी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। एएसपी ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

No comments: