अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले दिनांक 7/9/2026 को मधेपुरा में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

धरना में कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव सी पी आई एम मधेपुरा ने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र मे आई है लगातार अल्पसंख्यक किसान मजदूर महिला दलित पर अत्याचार चरम पर है। नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह, आर एस एस के इशारे पर चल रहे हैं। मोदी सरकार हिन्दू मुस्लिम दंगा फैलाकर सत्ता पर काबिज है, नफरत की राजनीति करते है। अल्पसंख्यक को एस आर आई के द्वारा मतदाता सूची मे नाम छाटकऱ घुसपैठिया ,खलिस्तनी आतंकवादी कह रहा है। अल्पसंख्यक के अधिकार को छीना जा रहा है। बुलडोजर से घर तोड़ा जा रहा है।

कॉमरेड श्यामानन्द गिरी ने कहा कि मोदी सरकार मे छात्रों पर अश्रु गैस एवं पेलेट गन चलाया जा रहा है। अल्पसंख्यक के खिलाफ 2025 में विधेयक लाकर जमीन को कब्ज़ा कर रहा है। कॉमरेड बैद्यनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि ये सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है।

 मजदूर नेता राजदीप कुमार ने कहा कि यह सरकार संविधान विरोधी है, मजदूर के खिलाफ चार लेबर कोड कानून लाकर मजदूर के अधिकार को छीना जा रहा है। मोहमद नौसाद ने कहा कि मोदी शासन मे अल्पसंख्यक पर चौतरफा हमलाकर परेशान किया जा रहा है। 

धरना में मोहमद कलाम मोहमद अलाउद्दीन, रेहाना खातून मोहमद फरीद, मनीष कुमार, शिवशंकर शर्मा, वीरेंद्र कुमार, चंद्र सादा, अमित कुमार, राजेश कुमार, शालीग्राम, रोशन कुमार इत्यादि शामिल थे।

अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.